Santkabir Nagar News: तहसीलदार न्यायिक खलीलाबाद आनंद ओझा निलंबित
संतकबीरनगर, सितम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद तहसील के तहसीलदार न्यायिक आनंद कुमार ओझा के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई योजित वादों के समयबद्ध निस्तारण न किए जाने के कारण आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने किया है। निलंबन अवधि में मंडलायुक्त कार्यालय बस्ती से संबद्ध किया गया है।आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद कंचन वर्मा ने जारी निलंबन आदेश में लिखा है कि खलीलाबाद में तैनात तहसीलदार आनंद कुमार ओझा के द्वारा योजित वादों के निस्तारण में लापरवाही बरती गई है। समयबद्ध निस्तारण ना किए जाने के साथ ही उदासीनता बरतने की पुष्टि हुई है। ऐसे में उन्हें निलंबित करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय बस्ती से संबद्ध किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: डीएम ने लगाई क्लास, समन्वय बना करें काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.