संतकबीरनगर, नवम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बैरिहवा गांव में वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार श्रीवास्तव और उनके परिवार की पैतृक भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला तहसीलदार की जांच में सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार अल्पिका वर्मा के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने गाटा संख्या 87क की पैमाइश किया। अधिवक्ता का दावा है कि जांच में उनकी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई है। तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है।

भूमि कब्जे की शिकायत और आरोप अधिवक्ता पवन कुमार श्रीवास्तव ने कस्बे के एक बसपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल पर कुछ लोगों और दबंगों के सहयोग से उनकी पैतृक भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। उनका कहना है कि भूमि पर टिनशेड और दीवार खड़ी करन...