संतकबीरनगर, जुलाई 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। रेड कार्ड नोटिस वितरित करते हुए निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित सभी नियमों एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। डीजे संचालकों को बताया गया कि डीजे की ऊंचाई, चौड़ाई एवं ध्वनि स्तर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखा जाए। यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग का एसपी डीएम ने किया निरीक्षण किसी भी प्रकार के अश...