संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने नगर पंचायत हैंसर बाजार, धनघटा में नव निर्मित कान्हा गो-आश्रय स्थल कुरमौल का शनिवार को निरीक्षण किया। गोशाला के सुचारु संचालन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित गो-आश्रय स्थल में गोवंशों को रहने के लिए चार बड़े टीन शेड, बाउन्ड्रीवाल, गार्ड रूम, भूसा घर, पानी पीने की उचित व्यवस्था हेतु समरसेबल पम्प लगा हुआ पाया गया। गो-आश्रय स्थल में लगभग 200 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की व्यवस्था है। गोवंशों के हरे चारा के लिए भूमि की उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी ने पूछा तो ईओ ने बताया कि करीब 10 विस्वा सरकारी भूमि पर हरे चा...