Santkabir Nagar News: डीएम एसपी ने पीईटी परीक्षा की तैयारी का लिया जायजा
संतकबीरनगर, अक्टूबर 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा पीईटी की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया की परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद न हो। परीक्षा के सफल एवं शान्ति पूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं आईटी गजेट्स ले जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.