Santkabir Nagar News: ट्रक की बैट्री चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की 02 अदद बैट्री और 2070 रुपये नकद बरामद किया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि 16 सितंबर वादी संतोष कुमार पुत्र ज्ञानदास निवासी डीघा के ट्रक को चालक भगवान दास ने माल लोड करने के बाद रात करीब 11:30 बजे मंडी पेट्रोल पंप डीघा के पास खड़ा किया था। रात में अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक की 02 बैट्री और सेल्फ मशीन चोरी कर ली थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सूचना के आधार पर औद्योगिक चौकी इंचार्ज धर्मनाथ यादव, कांस्टेबल अमृतेश मिश्रा, मुश्ताक अली और सत्येंद्र कुमार यादव ने आरोपी आकाश पांडेय निवासी बूधाकलां को डीघा बाईपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना कबूल की।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.