Santkabir Nagar News: टुनटुन मौत प्रकरण: अब फॉरेंसिक जांच और कॉल डिटेल से जुड़ेगी कड़ी
संतकबीरनगर, अक्टूबर 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी टुनटुन की मौत के मामले में जांच की अगली दिशा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियोग्राफी और डॉक्टरों की कॉल डिटेल के विश्लेषण से तय होगी। स्थानीय स्तर पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दो से तीन दिन में एसआईटी अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगी। उधर, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसकी वीडियोग्राफी को फोरेंसिक परीक्षण के लिए लखनऊ भेजने की तैयारी चल रही है। ऐसे में मेडिकोलीगल विशेषज्ञों की राय मिलने के बाद रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों का और पहले की मेडिकल जांच से मिलान किया जाएगा। इनके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाल बंदी की मौत मामले में आयोग ने डीएम को भेजा नोटिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.