संतकबीरनगर, जुलाई 28 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि पर मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के नाम पर धोखे से मोटरसाइकिल का लोन कराने वाले वांछित आरोपी को महुली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि थाने के दर्ज मुकदमा संख्या 496/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त सुमित पाल उर्फ बन्टी पुत्र किशुन पाल निवासी लखनापार को नन्दौर बाजार से बेलहरकला मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 25 को वादी अमित कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी मकदूमपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती वर्तमान पता- खरवनिया ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नौकरी दिलाने का झांसा ...