Santkabir Nagar News: टायर फटने से अनियंत्रित पिकअप डीजे वाहन से टकराई, चालक गंभीर
संतकबीरनगर, नवम्बर 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव के निकट शनिवार की रात धान लदी पिकअप का टायर फटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित पिकअप सामने से आ रहे डीजे वाहन से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीजे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी नाथनगर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महुली थाना क्षेत्र के झिंगुरापार निवासी विजय पुत्र रामदरश शनिवार की देर शाम अपनी पिकअप पर भाड़े का धान लादकर खलीलाबाद बाजार जा रहे थे। अभी वह खलीलाबाद-नाथनगर मार्ग पर विश्वनाथपुर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पिकअप का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.