Santkabir Nagar News: जेसीबी चालक कार्यमुक्त, जांच पूरी होने तक भुगतान पर रोक
संतकबीरनगर, अगस्त 6 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा नगर पंचायत में छह जून को नाला खुदाई के दौरान सभासद और जेसीबी चालक के बीच हुए विवाद के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के निस्तारण में नगर पंचायत ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत जेसीबी चालक अहमद रजा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य अभिलेखों की जांच पूरी होने तक उसके चालक संबंधी सभी भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विवाद का विवरण नगर पंचायत धर्मसिंहवा वार्ड संख्या-10 बरगदवा माफी में छह जून को नाला निर्माण कार्य के दौरान वार्ड सभासद शशि कपूर राय तथा आउट सोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत जेसीबी चालक अहमद रजा के बीच विवाद हो गया था। सभासद ने आरोप लगाया था कि चालक ने जेसीबी से उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.