संतकबीरनगर, अक्टूबर 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व न्यायिक अधिकारी अनन्या साह की पहल पर शुक्रवार को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कारागार में निरुद्ध एक बंदी ने कहा कि साहब फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का कार्य करता था। प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से हत्या के प्रयास के मामले में निरुद्ध हूँ। उसने छुड़ाने की गुहार लगाई।लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के मितौली गांव निवासी अमन उर्फ मुजीब ने कहा कि वह संतकबीरनगर जिले में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का कारोबार करता था। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जिला कारागार व वन स्टॉप सेंटर का कि...