संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता कक्षा 12 की छात्रा है। शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता नवंबर 2025 में उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। कम उम्र का हवाला देकर उसने शादी से इनकार किया था। इसी बीच उसके घर आने-जाने वाले कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके माता-पिता को अपने प्रभाव में ले लिया। आरोप है कि 09 मार्च 2026 को उसने अपने छोटे भाई के साथ मंदिर में उसकी शादी करा दी और विदा कराकर ससुराल ले गया।पीड़िता का आरोप है कि शादी के एक-दो महीने तक सब सामान्य रहा। आरोप है कि 26 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थ...