संतकबीरनगर, अगस्त 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मानसून ने अब तक किसानों को दगा दिया है। दोनों माह में अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। अब तक जितना बारिश होना चाहिए था उसका 50 प्रतिशत ही बारिश हुई है। फिर भी किसान धान की रोपाई कर चुके हैं और धान की फसल की बढ़वार और बेहतर पैदावार के लिए नियमित सिंचाई कर रहे हैं। इससे धान की फसलों की लागत बढ़ती जा रही है। जून माह किसानों को पूरी तरह से निराश करने वाला रहा है। इस माह में 106 मिमी बारिश होनी चाहिए। माना जाता है कि 15 जून तक मानसून जिले की सीमा में दाखिल हो जाता है। उसके बाद बारिश होनी शुरू हो जाती है। इस बार एक सप्ताह बाद जिले की सीमा में मानसून दाखिल हुआ और बारिश और देरी से हुई है। 30 जून को पहली मानसूनी बारिश हुई। यही कारण है कि जून माह ने किसानों को ...