Santkabir Nagar News: जिस माटी ने दी पहचान, उसे संवारने को नहीं बढ़े हाथ
संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गांवों की सूरत बदलने और अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव को विकास कार्यों में बदलने की मंशा से सरकार की शुरू की गई मातृभूमि योजना में मेंहदावल क्षेत्र से अब तक किसी ने कदम नहीं बढ़ाया है। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में ब्लॉक मेंहदावल, बेलहर और सांथा ब्लॉक के 209 ग्राम पंचायतों में योजना के तहत विकास कार्य कराने के लिए एक भी दानदाता सामने नहीं आया है। जबकि इस योजना में गांव का कोई भी व्यक्ति, संस्था या देश-विदेश में रहने वाला व्यवसाई कुल लागत का 60 प्रतिशत अंशदान देकर अपने गांव में सार्वजनिक विकास कार्य करा सकता है और शेष 40 प्रतिशत धनराशि सरकार देती है। सरकारी सहयोग और गांव के विकास में भागीदारी का अवसर होने के बावजूद योजना का खाता नहीं खुला है।
योजना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.