Santkabir Nagar News: जिले में 180 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
संतकबीरनगर, नवम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनतेरस पर्व पर शुक्रवार को जिले में इस बार खूब धन वर्षा हुई। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। उम्मीद के अनुसार कारोबार हुआ। सोना-चांदी के आभूषणों से लेकर ऑटोमोबाइल और बर्तन की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने शुभ मुहूर्त देखकर खरीदारी की। दीप पर्व को लेकर लोगों के उत्साह ने महंगाई को पीछे कर दिया। हर किसी ने अपने जरूरत के अनुसार खरीदारी की। सभी तरह की दुकानों पर खूब भीड़ रही। सुबह से लेकर देर शाम तक शहर में लोग जाम से जूझते रहे। भीड़ अधिक देख प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दिया था। कारोबारियों के अनुसार जिले में करीब 180 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ है। इस बार खरीददारी का ट्रेंड बदला रहा। लोगों ने बुलेट सहित हाई स्पीड के बाईकों को खरीदा। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.