संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में विधान सभा चुनावों के लिए ज्यादा मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अब मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1597 हो गई है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम सत्यप्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित करके नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

मतदेय स्थलों का विभाजन और सुविधाएं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संभाजन के लिए योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया गया है कि एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव सामान्य संख्या में मतदाता हों। कोई भी परिवार न टूटे। संभाजन में परिवार के सभी सदस्यों को सामान अनुभाग एवं समान स्थ...