Santkabir Nagar News: जिले में बिगड़ा मौसम का मिजाज, धर्मसिंहवा में ओले के साथ हुई बारिश
संतकबीरनगर, अक्टूबर 6 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया है। सोमवार को शहरी क्षेत्र में पानी की हल्की बौछारें पड़ीं, लेकिन धर्मसिंहवा क्षेत्र में तेजी बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। मगहर में भी बारिश हुई है। आगामी तीन दिनों तक मौसम खराब रहने का आसार है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश के लिए एलर्ट किया गया है। हालांकि मौसम का मिजाज देख कर किसानों के माथे पर पसीना आ गया है।
मौसम के प्रभाव जिले में सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा। गत दिनों की तेज धूप की जगह बदली होने लगी। लगभग 11 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। लोग तेजी के साथ सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर उधर भागते नजर आए। उसके बाद हल्की धूप निकल आई। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.