Santkabir Nagar News: जिले को मिले 8 नए चिकित्सक , बेहतर होगी चिकित्सा व्यवस्था
संतकबीरनगर, जुलाई 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में शासन से आठ नए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। सभी चिकित्सकों ने बांड भर कर नौकरी शुरू की है। ये चिकित्सक कम से कम दो वर्ष तक सीएमओ केअधीन तैनात रह कर कार्य करेंगे। इससे जिले की चिकित्सा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।जिले में चिकित्सकों की कमी की वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सकों की नैनाती नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से मरीजों को मुकम्मल चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब नए चिकित्सकों की तैनाती से चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर होंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने बताया कि जो चिकित्सक ज्वाइनिंग किए हैं, वे कम से कम दो वर्ष तक जिले में तैनात रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.