संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के दो शिक्षक शनिवार को राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत होंगे। उन्हें यह सम्मान गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा। दोनों शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैं। इसमें एक एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा हैं तो दूसरे यहीं के प्रवक्ता डॉ. अभिषेक सिंह हैं। राज्य पुरस्कार के लिए दोनों शिक्षकों के नाम की घोषणा फरवरी माह में हुई थी। यह भी पढ़ें- प्रतिभा के दम पर देशभर में छाए हापुड़ के शिक्षकअरुण कुमार ओझा की शिक्षा क्षेत्र में हैं उल्लेखनीय सेवाएं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद के गणित प्रवक्ता अरुण कुमार ओझा को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। वे 1 जुलाई 2006 से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे...