संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर , निज संवाददाता। जनपद में तैनात चार एसडीएम का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। इसमें धनघटा और मेंहदावल के एसडीएम भी शामिल हैं। इसके अलावा दो अपर एसडीएम का स्थानांतरण हुआ है। साथ ही जिले को तीन नए एसडीएम गैर जनपद से मिले हैं।धनघटा एसडीएम रविकांत चौबे का स्थानांतरण बुलंदशहर जनपद के लिए हुआ है। वहीं मेहदावल एसडीएम अरुण कुमार का स्थानांतरण गौतमबुद्ध नगर के लिए हो गया। एसडीएम डॉ. सुनील कुमार का स्थानांतरण कासगंज जनपद के लिए और संजीव कुमार राय का स्थानांतरण आजमगढ़ जनपद के लिए हुआ है। इसके अलावा तीन एसडीएम जिले को मिले हैं । इसमें जालौन जनपद में तैनात रहे वीरेंद्र कुमार गुप्ता, मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात रहे राजकुमार और लखनऊ में तैनात रहीं क्षिप्रा पाल को जिले में नवीन तैनाती मिली है। यह भी पढ़े...