संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को दुर्गा पूजा, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व दुर्गापूजा, दशहरा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने उपस्थित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ...