संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों व किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को बुके व डायरी भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा व उनके शीघ्र समाधान की मांग की।किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ चौधरी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके बावजूद किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय से समाधान होने पर उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देकर किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की अप...