संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाने का चक्कर लगा रहे कैंसर पीड़ित को एक माह बाद भी न्याय नहीं मिल सका है। जालसाजों ने गुमराह कर पीड़ित के आधारकार्ड, पैन कार्ड व बैंक खाते में फर्जी तरीके से अपना नम्बर लिंक कराया। बाद में पीड़ित को सरकारी मदद का झांसा देकर जालसाजों ने कूटरचित दस्तावेज की मदद से एक ट्रैक्टर (महिन्द्रा) लोन पर लेकर अपने घर ले गए। कुछ दिन गुजरने के बाद जब किसी प्रकार की सरकारी आर्थिक मदद नही मिली तो जालसाजी की परत एक के बाद खुलती गयी। जालसाजी का यह मामला धनघटा थाना क्षेत्र सिसवा गांव का है।

जालसाजी की घटना गांव निवासी राजू शंकर मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। वहीं पर रहते हुए राजू कैंसर की बीमारी की चपेट में आया। इलाज कराने के बाद राजू तीन माह पूर्व घर पर आ गया।...