Santkabir Nagar News: जांच में दस खाद्य पदार्थों के नमूने फेल, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, अगस्त 1 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बाजार में खाने-पीने की समाग्री खरीद रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। बाजार में धनिया, मसाला से लेकर हल्दी तक कुछ भी शुद्ध नहीं है। पनीर से लेकर आइसक्रीम तक बाजार में मानक विहीन बिक रहा है। लैब की रिपोर्ट में अधोमानक पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर वाद दायर कर दिया है। अब एडीएम कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। न्यायालय से जो फैसला आएगा उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा की स्थिति जिले के लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाया था। अभियान के दौरान दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला में भेजे गए थे। लैब से जिले में जो रिपोर्ट आई है वह चौंकाने वाली है। लैब रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.