Santkabir Nagar News: जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत
संतकबीरनगर, अक्टूबर 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। बेलवनवा गांव निवासी बलजीत की पुत्री इंद्रावती ने गुरुवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंहदावल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि रेफर किए जाने के बाद किशोरी को गुरुवार की रात 12:02 बजे दोबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.