संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के भूगोल विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. विशाल गुप्ता का आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने "जलवायु परिवर्तन एवं कृषि : भारत में खाद्य सुरक्षा की उभरती चुनौतियां" विषय पर जलवायु परिवर्तन और भारतीय कृषि के बीच अंतर्संबंधों का विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण प्रस्तुत किया।

जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव प्रो. गुप्ता ने बताया कि तापमान में वृद्धि, वर्षा के अनियमित स्वरूप, सूखा, बाढ़ तथा अन्य चरम मौसमी घटनाएं भारतीय कृषि उत्पादन और किसानों की आजीविका को प्रभावित कर रही हैं। इन परिस्थितियों का प्रभाव न केवल फसल उत्पादकता पर पड़ता है,...