Santkabir Nagar News: जर्जर एएनएम सेंटर बना खतरे का घर, गर्भवतियों की बढ़ी मुश्किलें
संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानपुर पूर्वी में स्थित एएनएम सेंटर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद बना यह केंद्र अब खुद खस्ताहाल होकर हादसे को दावत देता नजर आ रहा है। भवन की जर्जर दीवारें, सड़े हुए दरवाजे, उखड़ा फर्श और टूटे-फूटे फर्नीचर इसकी बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। करीब डेढ़ दशक पहले जब इस एएनएम सेंटर का निर्माण हुआ था तब भगवानपुर पूर्वी सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के लोगों में खुशी की लहर थी। उम्मीद थी कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.