संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत जमोहरा और गुल्हरिया में विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग में बड़े पैमाने पर गोलमाल की बात सामने आई है। डीपीआरओ की स्थलीय जांच में करीब 43.63 लाख रुपये के विकास कार्यों पर भुगतान दर्शाए जाने के बावजूद कई कार्य मौके पर नहीं मिले। डीपीआरओ की ओर से इन दोनों ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी है। डीपीआरओ अरुण कुमार ने 03 अगस्त को दोनों ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। जमोहा में पंचायत भवन अधूरा मिला। भवन में खिड़की-दरवाजे नहीं लगे थे, विद्युत और शौचालय का कार्य भी अधूरा था। पंचायत सचिवालय संचाल...