Santkabir Nagar News: जमुअरिया कला में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग, खेल मंत्री को विधायक ने सौंपा पत्र
संतकबीरनगर, अगस्त 6 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से मुलाकात की। मंत्री के साथ चर्चा करते हुए पत्र सौंपकर मेंहदावल ब्लाक के जमुअरिया कला गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग की है।विधायक श्री त्रिपाठी ने अपने पत्र में कहा कि मेंहदावल क्षेत्र में युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए खेलकूद के पर्याप्त संसाधनों तथा सुव्यवस्थित खेल मैदान का अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेलों के प्रति काफी उत्साह होने के बावजूद उपयुक्त सुविधाएं नहीं मिलने से उनकी प्रतिभा को निखरने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि ग्राम जमुअरिया कला में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.