संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार माई भारत के तत्वावधान में संचालित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नशामुक्त युवा ही साकार करेंगे विकसित भारत का सपना : नवलप्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रमोद त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्...