Santkabir Nagar News: जनपद के 392 गांवों में नहीं शुरू हो पाई वीबीजी राम जी योजना
संतकबीरनगर, अगस्त 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में वीबीजी रामजी (पूर्व में मनरेगा) योजना की स्थिति बेहद खराब है। ना तो मजदूरों को रोजगार मिल पा रहा है ना ही मजदूरी का ही समय से भुगतान हो रहा है। जनपद प्रदेश के सबसे खराब सात जनपदों की सूची में शामिल है। स्थिति यह है कि 730 ग्राम पंचायतों में से 392 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां अभी तक योजना के तहत कार्य शुरू ही नहीं हो सका है। जिन 338 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू भी हुए हैं वहां भी स्थिति बेहद खराब है। अभी तक महज 7794 श्रमिकों को ही नियोजित किया जा सका है। इसको लेकर शासन की सख्ती के बाद मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जनपद के सभी बीडीओ का अगस्त माह का वेतन और सभी एपीओ का मानदेय बाधित करते हुए कड़ी चेतावनी जारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.