संतकबीरनगर, अगस्त 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दो दिनों से तेज गति से पुरवा हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सोमवार को पूरे दिन बदली छाई रही पर बारिश नहीं हुई। यही हाल मंगलवार को भी रहा। रात से लेकर सुबह तक घनी बदली छाई रही। लगा कि अभी जोरदार बारिश होगी पर पानी नहीं बरसा। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। पिछले तीन दिनों से जिस प्रकार का मौसम बन रहा है और फिर बारिश नहीं होने से किसान मायूस हैं।मंगलवार को भोर से ही घने बादल छाए रहे। बादलों ने सूर्य देवता को पूरी तरह से ढंक रखा था। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: दिन भर छाई रही बदली, नहीं हुई बारिश, उमस ने रुलाया वहीं दिन चढ़ने के साथ मौसम का मिजाज बनता और बिगड़ता रहा। हालांकि सुबह से आसमान में बादलों...