संतकबीरनगर, अगस्त 1 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में केले की खेती और व्यापार से पहचान रखने वाले बिसौवा क्षेत्र की सड़क बदहाल है। इस समय मेंहदावल-बिसौवा मार्ग टूटकर जर्जर हो गया है। यह सड़क करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। जो छह वर्ष में ही टूट गई है, जिससे किसानों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सड़क की स्थिति लगभग 15 किलोमीटर लंबी यह सड़क सोनौरा, एकला, मनोरथपुर, जमुअरिया, नटवा, डंडिया होते हुए बिसौवा तक जगह-जगह टूट चुकी है। बरसात के चलते गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से यह मार्ग राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद सड़क दुरुस्त नहीं कराई जा रही है। जिससे क्षेत्रीय लोगों ...