संतकबीरनगर, सितम्बर 24 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी में बुधवार को एक किशोरी का शव घर के छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे में लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल की स्थिति स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी कि स्वर्गीय विनोद निषाद की 16 वर्षीय बेटी कुमारी संजना घर पर अकेली थी। मां अपने दो छोटे बच्चों बेटी शालिनी और बेटे शिवा को लेकर बुधवार के सुबह लगभग 9 बजे धान के खेत की सिंचाई करने चली गई। दोपहर बाद जब वापस लौटी तो देखा घर का दरवाजा अन्दर से बन्द है। बुलाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो खोलने के प्रयास किया। दरवाजा खुलते ही अन्दर का दृश्य देख आवक रह गई। वह बेटी को लटका देख चिल्ला...