संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर/मेंहदावल, हिन्दुस्तान टीम। लगातार हो रही बारिश का असर अब राप्ती नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। मेंहदावल के उत्तरी कछार से होकर बहने वाली राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते पांच दिनों में नदी का जलस्तर 95 सेमी बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि सिंचाई एवं ड्रेनेज विभाग का कहना है कि नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है और बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं सरयू नदी के जलस्तर में धीमी गति से वृद्धि जारी है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया-अररिया में परमान नदी खतरे के निशान से ऊपरजलस्तर की वृद्धि ड्रेनेज खंड के अनुसार शनिवार को राप्ती नदी का जलस्तर 75.000 मीटर था। रविवार को यह बढ़कर 75.300 मीटर, सोमवार को 75.600 मीटर, मंगलवार को 75.750 मीटर और बुधवार को 75.950 मी...