Santkabir Nagar News: चौकी प्रभारियों का खुलेगा रिपोर्ट कार्ड, पुलिसिंग का भी होगा हिसाब
संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। चौकी की कुर्सी अब सिर्फ तैनाती का ठिकाना नहीं, बल्कि कामकाज की कसौटी बनने जा रही है। चौकी प्रभारी ने तीन महीने में क्या किया, कितनी शिकायतें सुनीं, कितनी विवेचनाएं पूरी कीं और कितनी फाइलें अटकाए रखीं आदि सबका हिसाब तैयार होगा। एसपी संदीप कुमार मीना ने सभी सीओ और थानेदारों से इनके तीन माह के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ कागजी आंकड़े नहीं, बल्कि चौकी प्रभारी की जमीनी पुलिसिंग भी जांची जाएगी।
रिपोर्ट कार्ड की जानकारियाँ रिपोर्ट कार्ड में चौकी प्रभारी का नाम, पीएनओ, पदनाम, तैनाती की तारीख और कार्यकाल से लेकर तीन माह में प्राप्त, निस्तारित और लंबित विवेचनाओं का ब्योरा दर्ज होगा। 60 और 90 दिन से अधिक समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.