Santkabir Nagar News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर, जुलाई 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बुधवार को करैली से शिवापार जाने वाले मार्ग से चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सूचना पर बघौली चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार, एसआई नागेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामरतन, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल विकास पाठक ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान रामआशीष कन्नौजिया निवासी शिवापार थाना बखिरा के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अभी हाल में ही वंश बहादुर राय पुत्र स्वर्गीय राजकुमार राय निवासी बालू शासन की बाइक बघौली देसी शराब की दुकान के पास से चोरी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.