Santkabir Nagar News: चीनी मिल का सामान लेकर जा रहा हैवी ट्रक पहुंचा मगहर
संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर के पास एक विशाल ट्रक पहुंचा है। यह पारादीप बंदरगाह से मिल का भारी भरकम ब्वायलर लेकर लखीमपुर खीरी जा रहा है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। इस विशालकाय ट्रक को देखकर हर कोई दंग रह गया।लखीमपुर खीरी स्थित बलरामपुर शुगर मिल के लिए बेल्जियम से भारी भरकम ब्वायलर मंगाया गया है। यह बेल्जियम से जलमार्ग के रास्ते उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा। उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह से विशालकाय भारी-भरकम औद्योगिक ब्वायलर ट्रक से ले जाया जा रहा है। यह नेशनल हाईवे के गोरखपुर लखनऊ लेन पर मगहर कस्बे के निकट पहुंचा है। बताया जा रहा है कि विशालकाय ट्रक में 308 पहिया लगा हुआ है। जिस पर सौ फीट लम्बा और लगभग तीस से चालीस फीट ब्यास वाला ब्वायलर मशीन लदा है। जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.