Santkabir Nagar News: चार पदों के लिए साक्षात्कार तीन नवम्बर को
संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत मध्यस्थ के चार पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार तीन नवम्बर को प्रस्तावित है। इसके लिए न्यायालय सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया प्रातः 09:30 बजे से शुरू होगी। साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर न्यायालय सभागार में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनन्या साह ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.