Santkabir Nagar News: चप्पे-चप्पे पर रहेगी फोर्स,हर गतिविधि पर रखेगी नजर
संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के 11 अगस्त को खलीलाबाद के स्पोट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सादे वर्दी में एलआईयू के पुलिस कर्मी घूमेंगे। इसके अलावा दो टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
सीएम के कार्यक्रम में पुलिस की ड्यूटी सीएम के कार्यक्रम में 05 एएसपी, 10 सीओ, 09 एसएचओ, एसओ और 15 इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 110 सब इंस्पेक्टर, 20 महिला सब इंस्पेक्टर, 505 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल की डयूटी लगाई गई है। जबकि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 10 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 30 ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल, कांस्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.