संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आमी नदी को अब प्रदूषण से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए प्रशासन ने जमीन खोज ली है। नगरपालिका को जमीन हैंडओवर कर दी गई है। एसटीपी प्लांट के लिए आगणन की मंजूरी शासन से मिल गई है। इसके लिए जल निगम प्रोजेक्ट का खाका तैयार कर रहा है। आगणन तैयार होने के बाद वित्तीय मंजूरी के लिए शासन में पत्रावली भेजी जाएगी। वित्तीय स्वकृति मिलने के बाद एसटीपी निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। खलीलाबाद नगरपालिका से निकलने वाला लगभग दो लाख लीटर पानी प्रतिदिन नदियों में मिलाया जाता है। इससे नदी का पानी पूरी तरह से प्रदूषित हो जा रहा था। पानी प्रदूषित होने से जलीय जीवों पर संकट पैदा हो गया। नदी का पानी प्रदूषित होने से आचमन लायक भी जल नहीं ब...