Santkabir Nagar News: चक्रवाती तूफान की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई तेज
संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ने मेंहदावल तहसील क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 29 और 30 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी के बीच किसान खेतों में पककर तैयार धान की फसल समेटने में जुट गए है। बारिश और तेज हवा से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते कटाई में तेजी आ गई है। बुधवार को मेंहदावल क्षेत्र के इमलीडीहा, टिकरी, झलवा, खजुरा, समोगर आदि सीवानों में खेतों में किसान धान की फसल कटाई करते देखे गए।जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश ने जिले के नागरिकों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चक्रवात अर्नब की आहट से सहमे किसान, धान की कटाई पर मंडराया संकट मौसम खराब होने की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.