संतकबीरनगर, सितम्बर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भाटपार गांव में शनिवार देर रात आटा चक्की पर सरसों की पेराई कराने गई महिला की साड़ी अचानक चक्की के पट्टे में फंस गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। भाटपार गांव निवासी राजकुमार की पत्नी सत्यवती (46) शनिवार रात गांव स्थित आटा चक्की पर सरसों की पेराई कराने गई थीं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर महिला की मौत बताया गया कि इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी चक्की के पट्टे में फंस ग...