Santkabir Nagar News: चकआउट के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप, मांगने पर दी धमकी
संतकबीरनगर, सितम्बर 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा थाना क्षेत्र के डेबरी गांव की महिला से जमीन का चकआउट कराने के नाम पर एक लाख रुपये लेने और काम नहीं कराने का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विश्वासघात, जानमाल की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डेबरी गांव निवासी रीता देवी पत्नी अशोक कुमार ने एक अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 11 मई 2024 को शीतलपुरवा (जिगिना) निवासी अभिषेक पांडेय ने जमीन का चकआउट कराने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये लिए थे। महिला के अनुसार, 60 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से जबकि 40 हजार रुपये नकद दिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.