Santkabir Nagar News: घर में घुसकर दंपती पर लाठी-डंडे से हमला, चार पर मुकदमा
संतकबीरनगर, सितम्बर 6 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र के कुसौना कला गांव में दबंगों ने घर में घुसकर दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुसौना कला निवासी किसमनता देवी पत्नी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते शुक्रवार को गांव के ही पूजन पुत्र अज्ञात, उसके दो बेटे लक्ष्मण व दुर्गेश तथा बानडुमर निवासी रामप्रीत पुत्र मटियाहे लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट करने लगे। चीख-पुकार सुनकर पति सुभाष बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़िता के अनुसार मारपीट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.