संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। कभी घर की चौखट तक सीमित मानी जाने वाली महिलाओं की भूमिका अब परिवार की संपत्ति में भी मजबूत होती दिखाई दे रही है। जमीन हो या मकान, उसके मालिकाना हक में महिलाएं अपनी भागीदारी बढ़ा रही है। इसका प्रमाण इन दिनों मेंहदावल के उप निबंधक कार्यालय में हुए बैनामों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। उप निबंधक कार्यालय मेंहदावल में गत अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह माह में कुल 2684 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई है। इनमें 1615 बैनामे महिलाओं के नाम दर्ज हुए, जबकि पुरुषों के नाम 1069 संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई गई है। इस तरह महिलाओं के नाम पुरुषों की तुलना में 546 अधिक बैनामे हुए हैं। संपत्ति की रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क की छूट को भी इस बदलाव की एक अहम वजह माना जा रहा है।

महिलाओं ...