संतकबीरनगर, जुलाई 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बहने वाली सरयू और राप्ती नदियों का जलस्तर घटने लगा है। इससे लोगों को राहत हुई है। जिले की दक्षिणी सीमा पर बहने वाली सरयू नदी पिछले 24 घंटे में 20 सेमी घटकर 77.600 मीटर पर पहुंच गई है। वहीं उत्तरी सीमा पर बहने वाली राप्ती नदी का पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा जलस्तर शुक्रवार से ही घटने लगा है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर 47 सेंटीमीटर की कमी आई है। नदी घटकर 75.620 मीटर पर पहुंच गई। नदियों का जलस्तर स्थिर होने व घटने से आसपास के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नदी अभी भी तलहटी से बाहर बह रही है, इसलिए लोगों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सरयू नदी 20 सेमी बढ़कर हुई स्...