संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद के गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में सीजेएम कोर्ट ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।वादी मुकदमा प्रभारी एसओजी आरएम सिंह ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त वाहिद हुसैन पुत्र मुजिबुर्रहमान निवासी साफियाबाद थाना दुधारा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। उसके कब्जे से गोवंशीय पशु का चमड़ा बरामद करने का आरोप था। विवेचक उप निरीक्षक सुरेश राय ने साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। न्यायालय ने अपराध स्वीकार करने के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। उसे जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। पांच हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियु...