Santkabir Nagar News: गोला बाजार में भटकी बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
संतकबीरनगर, अगस्त 31 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने घर से नाराज होकर भटक गई 13 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण और कोतवाल जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोला बाजार स्थित शिव मंदिर के सामने एक बर्तन की दुकान पर एक बालिका बैठी है, जो अपने घर का पता व रास्ता भूल गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालिका को अपने संरक्षण में लिया। टीम ने बालिका से संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर परिजनों की पहचान कर उन्हें सूचित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.