संतकबीरनगर, अक्टूबर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में त्योहारों का सीजन आते ही मिठाइयों की मांग कई गुना बढ़ गई है। इस मांग को पूरा करने के लिए जिले की मिठाई की दुकानें अब गोरखपुर और बस्ती से आने वाली रेडीमेड मिठाइयों और बाहर से आने वाले मावे पर निर्भर हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर मिठाई बनाने वाली फैक्टरियां तो नहीं है, लेकिन शाम को एक टेलीफोन पर सुबह तक कई कुंटल मिठाई की आपूर्ति हो जाती है। वहीं शहर में कुछ मिष्ठान्न विक्रेताओं के निजी निर्माण केन्द्र हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: बिना लाइसेंस चल रहीं 70% मिठाई फैक्ट्रियां, नाले के पास धुल रहा छेनाबाहरी मिठाइयों और मावे पर निर्भरता जिला मुख्यालय खलीलाबाद, मेंहदावल, धनघटा और नाथनगर की बड़ी मिठाई दुकानों पर रोजाना सैकड़ों किलो मिठाई की खपत है। स्थ...